नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त 27 फरवरी को जारी की थी। इस बार केंद्र सरकार ने पीएम किसान की 13वीं किस्त के लिए 16800 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। करीब 8 करोड़ से अधिक किसानों ने पीएम किसान योजना का लाभ उठाया है। लेकिन लाखों किसान ऐसे भी हैं, जिनके खातों में अभी तक 13वीं किस्त की राशि नहीं पहुंची है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर – 155261 या 1800115526 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि, आखिर आपके खाते में अभी तक 13वीं किस्त की राशि क्यों नहीं आई है। इसके अलावा आप कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
