लखीसराय: कृषि विज्ञान केंद्र, लखीसराय ने आलू की एक नई किस्म विकसित की है। खास बात यह है कि यह आलू बिल्कुल लाल रंग का है। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो इस आलू में प्रतिरोधक क्षमता साधारण आलू के मुकाबले कहीं अधिक है। ऐसे में इसके ऊपर बारिश, पाला और शीतलहर का असर पहले के मुकाबले बहुत कम होगा। वैज्ञानिकों ने इसे पिंक पोटैटो नाम दिया है। इसकी उपज कई अन्य क़िस्मों के मुक़ाबले अधिक है। फिलहाल, लखीसराय में किसानों ने इसकी खेती शुरू कर दी है। ऐसे में किसानों को इस किस्म से अधिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
