नई दिल्ली: नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी परमेश्वरन अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने लिये फूड प्रोसेसिंग सेक्टर भी महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने प्रोडक्शन और प्रोसेस्ड प्रोडक्ट्स के निर्यात बढ़ाने पर भी जोर दिया। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सेमिनार को संबोधित करते हुए अय्यर ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में दस्तक देने के लिये एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) क्षेत्र को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।अर्थव्यवस्था की सेहत और लोगों के लिये यह क्षेत्र काफी अहम है। फूड प्रोसेसिंग सेक्टर किसानों की आय को गति दे सकता है और साथ ही पोषण लक्ष्यों को हासिल करने में भी मददगार हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि खेतों के स्तर पर ही प्राथमिक प्रोसेसिंग बढ़ाने की आवश्यकता है।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
