नई दिल्ली: कई राज्यों में धान की कटाई शुरू हो गई है। इस बीच केंद्र सरकार पराली मैनेजमेंट को लेकर एक्टिव मोड में आ गई है। केंद्र सरकार ने चालू सीजन में पराली मैनजमेंट के लिए हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश को 600 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है। वहीं केंद्र सरकार ने पराली मैनेजमेंट के लिए 4 वर्षों में 2.07 लाख मशीनों का वितरण राज्यों के बीच किया है। यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पराली मैनेजमेंट के लिए राज्यों की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दी।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
