Site icon Krishi Pitaara

इस साल पराली प्रबंधन के लिए इन राज्यों को केंद्र ने दिये 600 करोड़ रुपए

नई दिल्ली: कई राज्यों में धान की कटाई शुरू हो गई है। इस बीच केंद्र सरकार पराली मैनेजमेंट को लेकर एक्टिव मोड में आ गई है। केंद्र सरकार ने चालू सीजन में पराली मैनजमेंट के लिए हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश को 600 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है। वहीं केंद्र सरकार ने पराली मैनेजमेंट के लिए 4 वर्षों में 2.07 लाख मशीनों का वितरण राज्यों के बीच किया है। यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पराली मैनेजमेंट के लिए राज्यों की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दी।

Exit mobile version