नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना से देश के 10 करोड़ से अधिक किसान सीधे तौर पर लाभांवित हो रहे हैं। अभी तक केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 किस्त के पैसे जारी कर चुका है। इसके बाद से किसानों को 12वीं किस्त के पैसों का इंतजार है, जो बहुत जल्द खत्म होने वाला है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। अब इस योजना की 12वीं किस्त जारी करने की सारी औपचारिकतां लगभग पूरी हो गई हैं, इसपर अब अंतिम मुहर लगाना भर बाकी है। जानकारी के मुताबिक उम्मीद लगाई जा रही है कि सितंबर महीने के आखिरी दिनों में 12वीं किस्त जारी की जा सकती है।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
