प्रयागराज: किसानों के बीच चर्चा का विषय बना लिक्विड नैनो फर्टिलाइजर का नवंबर से उत्पादन आरंभ हो जाएगा। इससे मौजूदा यूरिया के अत्यधिक इस्तेमाल से नष्ट होती उर्वरा शक्ति को बचाने में मदद तो मिलेगी ही, साथ ही किसानों का पैसा, परिश्रम और समय भी बचेगा। देश में इफको का फूलपुर स्थित दूसरा प्लांट आगामी नवंबर महीने से शुरू हो जाएगा। जहां तैयार आधा लीटर नैनो खाद की उर्वरक क्षमता यूरिया की 45 किलोग्राम वजनी एक बोरी के बराबर होगी। इसकी आपूर्ति के लिए अर्जेंटीना और ब्राजील ने भी इफको से करार किया है।
previous post
next post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
