लखनऊ: भारत में लंपी स्किन रोग मवेशियों को लगातार संक्रमित कर रहा है। देश के 14 राज्यों में लंपी स्किन का संक्रमण फैल चुका है। इस बीमारी से अब तक देश भर में 75 हजार से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। लंपी स्किन से प्रभावित राज्यों में उत्तर प्रदेश भी शामिल है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में अभी तक इस बीमारी ने दस्तक नहीं दी है। ऐसे में इससे से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन मोड में है। इस संबंध में सरकार ने शुक्रवार को एक और अहम फैसला लिया है। इसके तहत सरकार ने मवेशियों के व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही मवेशियों की आवाजाही पर भी सरकार की ओर से रोक लगा दी गई है।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
