लंपी स्किन बीमारी से पूरे भारत में मवेशी संक्रमित हैं। अकेले महाराष्ट्र में 32 जिलों के 3 हजार 30 गांवों में लंपी स्किन बीमारी से हजारों मवेशी प्रभावित हैं। लेकिन अब राहत की खराब सामने आई है। राज्य पशु विभाग के पशुपालन आयुक्त सचिन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य में इस रोग से ग्रसित अब तक 93 हजार 166 पशु ठीक हो चुके हैं। फिलहाल अभी प्रभावित मवेशियों का ईलाज किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में आज कुल 140.97 लाख टीके की खुराक उपलब्ध कराई गई है, जिनमें से कुल 135.58 लाख पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया जा जाएगा। सचिन्द्र प्रताप सिंह ने बताया ने कि जल्द ही राज्य में शत प्रतिशत टीकाकरण का काम हो जायेगा।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
