महाराष्ट्र में लंपी स्किन का खतरा कम नहीं हो रहा है। पिछले 15 दिनों में सात हजार से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। वहीं सरकार का दावा है की राज्य में 99.79 प्रतिशत टीकाकरण का काम पूरा हो चुका है। लेकिन इसके बाद भी इस इस रोग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। लंपी स्किन के बढ़ते प्रकोप से पशुपालक चिंतित हैं। एक तरफ पशुपालन विभाग इस रोग के नियंत्रण का दावा कर रहा है,वहीं जैसे-जैसे मृत पशुओं की संख्या बढ़ रही है, किसानों का संकट भी बढ़ रहा है। राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में पांव पसारने के बाद लंपी स्किन ने सितंबर महीने में महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। शुरुआत में 12 फिर 24 और अब प्रदेश के लगभग सभी 35 जिलों में लंपी स्किन के मामले सामने आ रहे हैं। किसान दावा कर रहे हैं कि दूध का उत्पादन भी घट गया है।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
