जयपुर: लंपी स्किन रोग से सबसे ज्यादा नुकसान झेल रहे राजस्थान में पशुधन बीमा योजना फिलहाल बंद है। अब संकट के समय लोग सरकार से इस बारे में सवाल कर रहे हैं। पशुपालन मंत्री लाल चंद कटारिया ने पशुधन बीमा योजना पर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने विधानसभा में कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान बंद हुई इस योजना को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया महीने भर में पूरी कर ली जाएगी। पिछली सरकार ने सितंबर 2018 से ही इस योजना को बंद कर दिया था। साकार के इस कदम से निश्चित रूप से पशुपालकों को काफी राहत मिलेगी।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
