महाराष्ट्र में कपास की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होने के कारण किसान परेशान हैं। वहीं गुजरात में विधानसभा चुनाव के चलते वहां पर कपास की खरीद धीमी हो गई है। इसका असर अब महाराष्ट्र में कपास की कीमतों पर पड़ रहा है। इस समय महाराष्ट्र में कपास का दाम 4500 रुपये से लेकर 8600 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। किसानों का कहना है कि कपास की कीमतों में बढ़ोतरी रुक गई है। इसलिए राज्य के किसान अब सतर्क रुख अपनाते हुए कपास को थोड़ा- थोड़ा करके बेच रहे हैं। वहीं कृषि विशेषज्ञ किसानों को बाजार की समीक्षा कर कपास बेचने की सलाह दे रहे हैं। कई मंडियों में अब कपास की आवक में कमी देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि उन्हें कपास का कम से कम 10,000 रुपये प्रति क्विंटल रेट मिलना चाहिए।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
