नई दिल्ली: इस सीजन में गेहूं की पैदावार पिछले साल के मुकाबले 50 लाख टन ज्यादा रह सकती है। आईसीएआर आईआईडब्लूबीआर के डायरेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक इस साल न केवल गेहूं की बुवाई का रकबा बढ़ा है बल्कि किसानों ने इस बार बेहतर किस्म के बीजों का भी इस्तेमाल किया है, जो बढ़ते तापमान में भी बेहतर उपज दे सकती हैं। आईसीएआर आईआईडब्लूबीआर गेहूं फसल के लिए भारत की शीर्ष संस्था है। पिछले सीजन में समय से पहले तापमान बढ़ने के कारण गेहूं की फसल पर असर पड़ा था जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ था। संस्था का अनुमान है कि इस साल देश में गेहूं का उत्पादन 11.2 करोड़ टन हो सकता है, जो कि पिछले साल के मुकाबले पचास लाख टन ज्यादा है।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
