जयपुर: राजस्थान सरकार ने कुछ फसलों की सरकारी खरीद के लिए पंजीकरण का ऐलान कर दिया है। सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने कहा है कि प्रदेश में राजफैड द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन और मूंगफली की खरीद की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 27 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में खरीद के लिए कुल 879 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं। उनके मुताबिक, 1 नवम्बर से मूंग, उड़द और सोयाबीन की खरीद शुरू होगी, जबकि 18 नवम्बर से मूंगफली की खरीद की जाएगी।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
