महाराष्ट्र में किसानों की समस्या बढ़ती ही जा रही है। कभी भारी बारिश के कारण फसलों का नुकसान तो कभी बाज़ारों में उपज का सही दाम न मिल पाना। नवरात्र खत्म होते ही दाम में गिरावट आ गई। जो केला 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा था उसका दाम अब 600 से लेकर सिर्फ 1200 रुपये तक ही रह गया है। अब इसका न्यूनतम दाम तय करने की मांग हो रही है। दूसरी ओर, राज्य के कई जिलों में केले के पौधों पर सीएमवी रोग लगने से बाग खराब हो रहे हैं। इस तरह केला की खेती करने वाले किसानों पर अब दोहरी मार पड़ने लगी है। रोग लगने से पौधों की वृद्धि रुक जाती है। ऐसे में किसानों के पास पौधों को उखाड़कर फेंकने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में दाम का भी कम हो जाना किसानों के लिए किसी संकट से कम नहीं है।
previous post
next post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
