कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (डीए एंड एफडब्ल्यू) दिल्ली में ‘एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन’ का आयोजन कर रहा है। 17-18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। खास बात यह है कि ‘एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन’ प्रोग्राम का आयोजन पूसा मेला ग्राउंड में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित नई- नई जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही किसान कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप कैसे करें, इसके बारे में भी बताया जाएगा। वहीं, पीएम मोदी उद्घाटन करने के बाद किसानों से संवाद भी करेंगे। वे कृषि और उससे संबद्ध क्षेत्रों में स्टार्टअप के संभावनाओं के बारे में किसानों को जानकारी देंगे।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
