नई दिल्ली: आने वाले महीनों में गेहूं और आटे की कीमत में गिरावट हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, देश का गेहूं उत्पादन 2022-23 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में 11.2 करोड़ टन से अधिक रहने का अनुमान है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। वहीं, कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, फसल वर्ष 2021-22 में प्रमुख उत्पादक राज्यों में लू के कारण गेहूं का उत्पादन घटकर 106.84 मिलियन टन रह गया था। 2020-21 में देश ने रिकॉर्ड 109.59 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन हासिल किया था। ऐसी संभावना है कि मौसम की मौजूदा स्थिति और थोड़े अधिक रकबे के कारण गेहूं की फसल की संभावना बेहतर है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, किसानों ने 2022-23 फसल वर्ष (जुलाई-जून) के मौजूदा रबी सीजन में 6 जनवरी तक 332.16 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 329.88 लाख हेक्टेयर में बुआई की गई थी।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
