बनारस के लंगड़ा आम को जीआई टैग मिलने के बाद अब आम की दूसरी किस्मों को भी जीआई टैग देने की मांग उठने लगी है। महाराष्ट्र के किसानों और व्यापारियों ने रत्नागिरी, देवगढ़, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिले में उगाए जाने वाले आम की किस्म को जीआई टैग देने की मांग की है। इन किसानों और व्यापारियों का कहना है कि है कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और दूसरी जगहों के आम को रत्नागिरी या देवगढ़ के आम के नाम पर बेचा जा रहा है। दरअसल, रत्नागिरी और देवगढ़ में उगाए जाने वाले आम की मांग ज्यादा होती है। ऐसे में इनकी कीमत भी दूसरी आम की किस्मों से ज्यादा होती है।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
