पटना: बिहार सरकार कृषि विकास की एक योजना पर काम कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार की एक जिला-एक उत्पाद योजना के तर्ज पर बिहार राज्य उद्यानिक उत्पाद योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से अब कृषि उत्पाद बिहार के जिलों की पहचान बनेंगे। मसलन, राज्य सरकार बिहार राज्य उद्यानिक उत्पाद योजना के तहत एक जिले के एक कृषि उत्पाद के उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। जो किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकती है। बिहार सरकार जिला आधारित कृषि उत्पाद को बढ़ावा देने की योजना बना रही है, जिसके तहत रोहतास राज्य में टमाटर की खेती का गढ़ बनेगा। राज्य के कृषि व बागवानी विभाग द्वारा रोहतास जिले की जलवायु और विशेषताओं को देखते हुए बिहार राज्य उद्यानिक उत्पाद योजना के तहत रोहतास का चयन टमाटर उत्पादन के लिए किया गया है।
next post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
