नई दिल्ली: खाद्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार धान की सरकारी खरीद 2022-23 के खरीफ विपरण सत्र में अबतक 1.31 प्रतिशत बढ़कर 231 लाख टन रही है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में लगभग 228 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। सरकार ने 2022-23 के खरीफ विपणन सत्र (अक्टूबर-सितंबर) में 771.25 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। पिछले खरीफ विपणन सत्र में धान की खरीद रिकॉर्ड 759.32 लाख टन रही थी। वहीं अगर इसमें रबी फसल का धान शामिल किया जाए तो पूरे खरीफ मार्केटिंग सत्र 2022-23 के दौरान लगभग 900 लाख मीट्रिक टन धान खरीदे जाने की उम्मीद है। मंत्रालय ने जानकारी दी है कि लगभग 47644 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के भुगतान के साथ 13.50 लाख से अधिक किसान इस खरीद का फायदा उठा चुके हैं।
next post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
