नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि पर निर्भर करती है। इसलिए कृषि विकास दर भी हमारे लिए उतना ही मायने रखता है। खेती-किसानी में देश के कुछेक राज्यों में ग्रोथ अच्छी है, जबकि कई राज्य कृषि विकास के मामले में पिछड़े हुए हैं। जी हाँ, देश की राष्ट्रीय कृषि विकास दर इस समय 3.3 प्रतिशत है। इस अनुपात में देखें तो महाराष्ट्र की स्थिति जबरदस्त है। वहीं कर्नाटक की कृषि ग्रोथ भी अच्छी है। बिहार जो कई मामले में पिछड़ा बताया जाता है, उसकी स्थिति उसके कुछ पड़ोसी राज्यों से बेहतर है। कृषि विकास दर के मामले में बिहार की प्रगति ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल से अच्छी है। जबकि राजस्थान, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर 5 प्रतिशत से अधिक है, वहीं, छत्तीसगढ़ और केरल की स्थिति 5 प्रतिशत से नीचे है। देश के कई राज्य कृषि विकास दर के मामले में फिसड्डी हैं। कृषि विकास दर के मामले में हरियाणा की स्थिति माइनस में है, जबकि हरियाणा का पशुपालन और डेयरी प्रोजेक्ट्स में अच्छी सहभागिता है।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
