पूरे देश में जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं, राज्य सरकारें भी जैविक खेती करने वाले किसानों को आर्थिक रूप से सहयोग कर रही है। सरकार का मानना है कि जैविक खेती से छोटे और सीमांत कीसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही बंपर उपज मिलेगी और खेती पर होने वाले अधिक खर्च से भी किसानों को राहत मिलेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि जैविक खेती करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है। राजस्थान सरकार ने जैविक खेती को प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए बंपर सब्सिडी देने का फैसला किया है। राज्य सरकार जैविक खेती करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी। इसके लिए किसानों को आवेदन करना होगा। खास बात यह है कि सब्सिडी की राशि तीन किस्तों में किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
