Site icon Krishi Pitaara

जैविक खेती करने वाले किसानों को राजस्थान सरकार देगी 50 प्रतिशत अनुदान

पूरे देश में जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं, राज्य सरकारें भी जैविक खेती करने वाले किसानों को आर्थिक रूप से सहयोग कर रही है। सरकार का मानना है कि जैविक खेती से छोटे और सीमांत कीसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही बंपर उपज मिलेगी और खेती पर होने वाले अधिक खर्च से भी किसानों को राहत मिलेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि जैविक खेती करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है। राजस्थान सरकार ने जैविक खेती को प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए बंपर सब्सिडी देने का फैसला किया है। राज्य सरकार जैविक खेती करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी। इसके लिए किसानों को आवेदन करना होगा। खास बात यह है कि सब्सिडी की राशि तीन किस्तों में किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

जैविक खेती करने वाले किसानों को राजस्थान सरकार देगी 50 प्रतिशत अनुदान
Exit mobile version