भोपाल: अप्रैल और मई की शुरुआती हफ्ते में हुई बारिश से सिर्फ बागवानी फसलों को ही नुकसान नहीं पहुंचा है, बल्कि प्याज की भी बहुत अधिक बर्बादी हुई है। इससे मध्य प्रदेश में प्याज उत्पादक किसानों की कमर टूट गई है। कहा जा रहा है कि बेमौसम बारिश की वजह से खेत में प्याज भीग गए। इससे पौधे सहित प्याज सड़ने लगी हैं। वहीं, जिन प्याजों की खुदाई हो गई थी, वे भी खेत में ही भीगकर सड़ गईं। ऐसे में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अब मजबूर में किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो वे घाटे में चले जाएंगे।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
