महाराष्ट्र में मवेशियों पर लंपी स्किन रोग का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इससे पशुपालक बहुत चिंतित हैं। राज्य में अभी तक इस बीमारी से 735 मवेशियों की मौत हो चुकी है। पीड़ित पशुओं की मौत की बढ़ती संख्या ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सरकार अब इससे निपटने के लिए टीकाकरण पर जोर दे रही है। पूरे राज्य में लंपी स्किन रोग को लेकर पशुपालन विभाग को अलर्ट पर रख गया है। पशुपालन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल इन दिनों नांदेड़ के दौरे पर हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश के 30 जिलों में इस बीमारी से मवेशी संक्रमित हैं। राज्य में टीकाकरण का काम जोरों पर चल रहा है। जिन जिलों में सबसे ज्यादा मवेशी संक्रमित पाए गए हैं, वहाँ टीकाकरण और दवाइयों की उपलब्धता पर प्रशासन ध्यान दे रहा है।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
