नई दिल्ली: केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य और डेयरी मंत्रालय ने इस वर्ष भी गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए तीन श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार दिया जाता है। प्रथम पुरस्कार के लिए 5 लाख, द्वितीय के लिए 3 लाख और तृतीय के लिए 2 लाख रुपये की राशि पारितोषिक स्वरूप प्रदान की जाती है। इस साल विजेताओं को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2022 को समारोह आयोजित कर केंद्र सरकार पुरस्कार देगी। गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन भारत सरकार की वेबसाइट https://awards.gov.in पर 30 सितंबर 2022 तक किया जा सकता है।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
