कृषि समाचार

मीट उत्पादन में भारत बना चौथा सबसे बड़ा देश, दूध में नंबर-1 बरकरार

India's meat production

नई दिल्ली: पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने वर्ष 2025 के ताज़ा आंकड़े जारी कर दिए हैं। हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ़ लल्लन सिंह ने ये रिपोर्ट सार्वजनिक की। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मीट, दूध और अंडा उत्पादन में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि भारत विश्व मीट उत्पादन रैंकिंग में पाँचवें से छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इस साल मीट उत्पादन में भारत की करीब 2.5 लाख टन की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, दूध और अंडा उत्पादन में भी देश ने अपनी वैश्विक स्थिति बरकरार रखी है। भारत अब भी दूध उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर है, जबकि अंडा उत्पादन में दूसरा स्थान कायम है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि भारत पिछले करीब ढाई दशक से दूध उत्पादन में शीर्ष पर बना हुआ है।

मीट उत्पादन में बड़ी छलांग

गौरतलब है कि देश में मीट उत्पादन में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है।

  • 2023-24: 1 करोड़ 2.5 लाख टन
  • 2024-25: 1 करोड़ 5 लाख टन
    विभिन्न श्रेणियों में मीट उत्पादन का प्रतिशत:
  • पोल्ट्री मीट: 49%
  • बफैलो मीट: 19%
  • बकरा मीट: 15%
  • भेड़ मीट: 11%
  • कैटल मीट: 2%
    देश के शीर्ष 5 राज्यों में कुल 57.55% मीट उत्पादन हुआ।
  • पश्चिम बंगाल: 12.46%
  • उत्तर प्रदेश: 12.20%
  • महाराष्ट्र: 11.57%
  • आंध्र प्रदेश: 10.84%
  • तेलंगाना: 10.49%
    खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल ने यूपी को पीछे छोड़ते हुए मीट उत्पादन में पहला स्थान हासिल किया है।

अंडा उत्पादन में भी बढ़त

देश में अंडा उत्पादन में भी स्थिर बढ़ोतरी जारी है।

  • 2023-24: 14,300 करोड़ अंडे
  • 2024-25: 14,900 करोड़ अंडे
    उत्पादन वर्ग के अनुसार प्रतिशत:
  • सफेद अंडे: 86.35%
  • देसी अंडे: 12.59%
  • बत्तख के अंडे: 1.7%
    टॉप 5 राज्य, जहां 67.37% अंडों का उत्पादन हुआ:
  • आंध्र प्रदेश: 18.37%
  • तमिलनाडु: 15.63%
  • तेलंगाना: 12.98%
  • पश्चिम बंगाल: 10.72%
  • कर्नाटक: 6.67%

दूध उत्पादन में इंडिया अभी भी नंबर-1

दूध उत्पादन के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है।

  • 2023-24: 24 करोड़ टन
  • 2024-25: 24.8 करोड़ टन
    इस साल प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता भी बढ़कर 485 ग्राम प्रतिदिन हो गई है, जो पिछले वर्ष 471 ग्राम थी। उत्पादन में पशु प्रजाति के अनुसार हिस्सेदारी:
  • गाय: 53.53%
  • भैंस: 43.15%
  • बकरी: 3.32%
    टॉप 5 राज्यों में कुल 54.09% दूध उत्पादन हुआ:
  • उत्तर प्रदेश: 15.66%
  • राजस्थान: 14.82%
  • मध्य प्रदेश: 9.12%
  • गुजरात: 7.78%
  • महाराष्ट्र: 6.71%
    इन ताज़ा आंकड़ों से साफ है कि भारत न सिर्फ मीट बल्कि दूध और अंडा उत्पादन में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। पशुपालन क्षेत्र में यह बढ़ती उत्पादकता किसानों की आय बढ़ाने और देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में गन्ने की कीमत, लेकिन नई कीमत पर सियासत तेज

Related posts

Leave a Comment