कृषि समाचार

बिहार: कृषि विभाग में 147 पदों पर भर्ती, 15 दिसंबर से आवेदन

Bihar Agriculture Department Recruitment for 147 Posts

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार के कृषि विभाग में 147 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत पांच अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 15 दिसंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में सहायक निदेशक (कृषि अभियांत्रिकी), सहायक निदेशक (सांख्यिकी), सहायक नियंत्रक (माप-तौल), सहायक निदेशक (रसायन विज्ञान) और सहायक निदेशक (पादप संरक्षण) के पद शामिल हैं। सभी पांच पदों के लिए वेतनमान पे लेवल-9 निर्धारित किया गया है। पदों के अनुसार रिक्तियों का विवरण और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता आयोग की विस्तृत अधिसूचना में दी गई है।

आवेदन और शुल्क जमा करने की तारीख

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 12 जनवरी 2027 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 11 जनवरी 2027 है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन से प्राप्त करनी चाहिए।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। वहां ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोलकर एकमुश्त पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद प्राप्त लॉगिन विवरण से प्रवेश करके कृषि विभाग की संबंधित भर्ती का चयन करना होगा। आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरने के साथ जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करके आवेदन पत्र अंतिम रूप से जमा करना होगा। भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन की प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: स्ट्रॉबेरी की खेती से कमाएं अच्छा मुनाफा, जानें ये ज़रूरी बातें

Related posts

Leave a Comment