Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

मीट उत्पादन में भारत बना चौथा सबसे बड़ा देश, दूध में नंबर-1 बरकरार

India's meat production

नई दिल्ली: पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने वर्ष 2025 के ताज़ा आंकड़े जारी कर दिए हैं। हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ़ लल्लन सिंह ने ये रिपोर्ट सार्वजनिक की। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मीट, दूध और अंडा उत्पादन में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि भारत विश्व मीट उत्पादन रैंकिंग में पाँचवें से छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इस साल मीट उत्पादन में भारत की करीब 2.5 लाख टन की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, दूध और अंडा उत्पादन में भी देश ने अपनी वैश्विक स्थिति बरकरार रखी है। भारत अब भी दूध उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर है, जबकि अंडा उत्पादन में दूसरा स्थान कायम है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि भारत पिछले करीब ढाई दशक से दूध उत्पादन में शीर्ष पर बना हुआ है।

मीट उत्पादन में बड़ी छलांग

गौरतलब है कि देश में मीट उत्पादन में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है।

अंडा उत्पादन में भी बढ़त

देश में अंडा उत्पादन में भी स्थिर बढ़ोतरी जारी है।

दूध उत्पादन में इंडिया अभी भी नंबर-1

दूध उत्पादन के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में गन्ने की कीमत, लेकिन नई कीमत पर सियासत तेज

Exit mobile version