नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में कुछ दिनों पहले तक भारी बारिश हो रही थी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, असम, ओडिशा आदि राज्यों में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। मौसम की इस मार का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा। बाढ़ की इस स्थिति में कई जगह फसलें तबाह हो गईं। अगर आपने पीएम फसल बीमा योजना ले रखा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। इस योजना के जरिए केंद्र सरकार आपके नुकसान की भरपाई करेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिए सरकार किसानों की फसल को सूखा, आंधी, तूफान, बारिश, ओले आदि तमाम तरह की प्राकृतिक आपदा के जोखिम पर पर सुरक्षा प्रदान करती है। अब तक देशभर के 36 करोड़ किसान इस योजना का फायदा उठा चुके हैं।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
