देश के अलग-अलग हिस्सों में बीते एक हफ्ते से बारिश हो रही है। हालांकि ये बारिश रुक-रुक कर हो रही है और इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ है। लेकिन इससे उत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्र में ही ओलावृष्टि और तूफान की खबरें हैं। वहीं मैदानी इलाकों में ये गर्मी की तपिश को कम कर रही है। जबकि दक्षिणी इलाकों खासकर के महाराष्ट्र और कर्नाटक वगैरह में इसने बागवानी की फसलों का नुकसान किया है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ये बारिश किसानों को राहत दे सकती है, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में जहां छोटी जोत के किसानों की संख्या अधिक है। इन राज्यों में हाल ही में गेहूं की फसल की कटाई हुई है और कई इलाकों में अगली फसल की बुवाई शुरू भी नहीं हुई है।
previous post
next post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
