नई दिल्ली: केद्र सरकार ने देश में चारे की कमी को दूर करने के लिए बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान 100 चारा-केंद्रित किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की स्थापना के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में नामित किया है। दरअसल, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने 2020 में चारा-केंद्रित एफपीओ की स्थापना का प्रस्ताव दिया था। साथ ही डेयरी मंत्रालय ने कृषि मंत्रालय से केंद्रीय योजना “10,000 नए एफपीओ के गठन और संवर्धन” के तहत ऐसे एफपीओ को अनुमति देने का अनुरोध किया था। अब केंद्र सरकार ने डेयरी मंत्रालय के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया है और आखिरकार इस संदर्भ में एक आदेश जारी कर दिया है।
previous post
next post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
