चंडीगढ़: फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने पंजाब की मंडियों से धान की खरीद रोक दी है। इससे प्रदेश के किसानों के धान के करीब 500 करोड़ रुपए अटक गए हैं। अब किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, फूड सप्लाई विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को इस तरह का फैसला लेना पड़ा। वहीं, किसानों के बीच FCI के इस फैसले से काफी नाराजगी है। किसानों का कहना है कि FCI जल्द से जल्द धान की खरीद फिर से शुरू करे और बकाया राशि का भुगतान करे।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
