भोपाल: मध्य सरकार ने 25 मार्च से एमएसपी पर रबी फसल की खरीद शुरू करने का फैसला किया है। सरकार ने इस वर्ष 70 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है। वहीं, अभी तक लाखों किसानों ने गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। पंजाब के बाद मध्य प्रदेश दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है। जानकारी के मुताबिक, आधिकारिक तौर पर गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से ही शुरू हो रही है। केंद्र सरकार ने इस बार 10 राज्यों से 341.5 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
