नई दिल्ली: केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार छोटे किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। इससे उनकी जीवन दशा में सुधार होगा। ये बातें उन्होंने फिक्की सतत कृषि सम्मेलन और पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि भारत मुख्यत: एक कृषि प्रधान देश है, यह सरकार और लोगों का कर्तव्य है कि वे खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाएं। सरकार ने पिछले आठ वर्षों में कृषि क्षेत्र पर एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया है और कृषि फसलों की उत्पादकता और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी प्रयास कर रही है। अभी कुल किसानों में से लगभग 86 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान हैं, उनकी स्थितियों में सुधार की जरूरत है।
previous post
next post
Piyush Rai
Piyush Rai is the Chief Sub Editor and Content Head at Radio Pitaara, bringing with him over one and a half decades of rich experience in journalism. A passionate writer from the very beginning, he has honed his craft across diverse genres, making him a versatile voice in the field. Beyond the newsroom, Piyush nurtures a deep interest in films, music, books, technology, and exploring cultures and places around the world.
Related posts
Click to comment
