नासिक: इस साल भारी बारिश से पूरे महाराष्ट्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से प्याज, सोयाबीन और फूल समेत कई फसले पानी मे डूब गई हैं। वहीं नासिक जिले में कुछ दिन पहले हुए बारिश में मक्के की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुँचा है। जिले में एक हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में मक्का का उत्पादन होता है। लेकिन इस साल भारी बारिश के कारण सभी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मक्का और प्याज की तैयार फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से कुछ की जड़ें सड़ चुकी हैं और और मक्के वृद्धि रूक गई है। ऐसे में किसानों का कहना है कि इस साल खरीफ सीजन में प्रकृति ने बहुत कहर बरपाया है। किसान अब सरकार से खराब फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
