नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा है कि केरल में मॉनसून के आगमन में तीन से चार दिन की देरी हो रही है। आईएमडी ने पहले भविष्यवाणी की थी कि मॉनसून 4 जून तक यहाँ पहुंच जाएगा। लेकिन वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए कहा कि मॉनसून के 7 जून तक केरल पहुंचने की उम्मीद है। दक्षिणी अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं में वृद्धि के साथ, परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इसके अलावा, पछुआ हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है। पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, मॉनसून 2020 में 1 जून, 2021 में 3 जून और 2022 में 29 मई को केरल पहुंचा था।
next post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment

