किसानों को मौसम का पूर्वानुमान न होने के कारण अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है। इस नुकसान से बचाने में मेघदूत ऐप उनकी काफी मदद कर सकता है। इस मोबाइल ऐप के जरिए किसानों को मौसम के पूर्वानुमान और मौसम आधारित खेती के बारे में सचेत किया जाता है, जिससे कि समय से पहले किसान खेती-किसानी से जुड़े कार्यों को निपटा कर अपनी फसलों को सुरक्षा प्रदान कर सकें। मेघदूत मोबाइल एप्लीकेशन भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संयुक्त सहयोग से विकसित और लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल ऐप के जरिए किसानों को मौसम से जुड़े अलर्ट मोबाइल पर ही मिल जाते हैं, जिससे जोखिमों का प्रबंधन करने में आसानी रहती है। इस मोबाइल ऐप का अपडेटेड वर्जन ब्लॉक स्तर पर मौसम के अपडेट्स की सुविधाओं को आसान बनाता है।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
