लखनऊ: केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी मछली पालन को बढ़ावा दे रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार मछली पालन व्यवसाय के क्षेत्र में बड़ा काम करने जा रही है। दरअसल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जल्द ही एशिया का सबसे बड़ा मछली बाजार खुलेगा। इसका निर्माण जुलाई, 2024 तक पूरा हो जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी मछली मंडी चंदौली में बन रही है। चंदौली में अत्याधुनिक थोक मछली बाजार के निर्माण से लगभग डेढ़ हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
