नई दिल्ली: अब तक पीएम किसान योजना की 15 किस्तें जारी हो चुकी हैं। नवंबर 2023 में इस योजना की आखिरी किस्त जारी की गई थी। अगर आपने अब तक पीएम किसान योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो तुरंत करें। इसके लिए बैंक अकाउंट, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व खाता खतौनी नंबर जैसे दस्तावेज मांगे जाते हैं। अगर आप पहले से ही योजना का लाभ ले रहे हैं तो 16वीं किस्त जारी होने से पहले अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें, आपके खाते का केवाईसी होना जरूरी है। बिना इसके आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं डाले जाएंगे, इसके अलावा बाकी कारणों से भी आपकी किस्त रुक सकती है। इसीलिए आप पहले से ही अपने खाते की जांच कर लें।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
