कृषि मंत्रालय और नीति आयोग अटल टिंकरिंग लैब को कृषि विज्ञान केंद्रों और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी से जोड़ने के लिए सहमत हुए हैं। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) एकल खिड़की कृषि ज्ञान संसाधन और क्षमता विकास केंद्र के तौर पर काम करता है और यह गठजोड़ विभिन्न पक्षों को जरूरी सूचना, प्रशिक्षण और जानकारी उपलब्ध कराएगा।बयान के अनुसार, केवीके कृषि संबद्ध नवोन्मेष में सहयोग के लिए कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (एटीएमए) के साथ साझेदारी में नजदीकी अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के साथ गठजोड़ करेगा। क्रियान्वयन के पहले चरण में, 11 कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थानों (एटीएआरआई) में से प्रत्येक के तहत एक केवीके शामिल होगा, जो प्रौद्योगिकी सहयोग और ज्ञान-साझा व कौशल-निर्माण की सुविधा प्रदान करेगा।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
