महाराष्ट्र में प्याज की खेती करने वाले किसानों को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही हैं। एक बार फिर राज्य की ज्यादातर मंडियों में किसानों को प्याज का रेट बेहद कम मिल रहा है। किसानों का कहना है कि अप्रैल महीने से ही प्याज का उचित दाम नहीं मिल रहा है। देश में सबसे ज्यादा प्याज की सप्लाई महाराष्ट्र से होती है और यहां के किसान प्याज की गिरती हुई क़ीमतों से परेशान हैं। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि व्यापारी किसानों से औने-पौने दाम पर प्याज खरीद कर उससे अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसे में किसानों को सिर्फ नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस साल प्याज की गिरती कीमतों को देखते हुए राज्य के किसान अब दूसरी फसलों पर भी ध्यान दे रहे हैं। बहुत से किसानों ने अब तक पिछले सीजन के प्याज का स्टॉक करके रखा था ताकि बाज़ारों में जब अच्छा दाम मिलेगा तब वो अपनी उपज बेचेंगे। लेकिन अब किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस समय मंडियों में प्याज का दाम 100 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है, जो कि उनकी उम्मीद से काफी कम है।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
