नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने इस फसल वर्ष में अब तक मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत 24,000 टन मूंग की खरीद की है। साथ ही सरकार ने कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों में 4,00,000 टन खरीफ मूंग की खरीद को मंजूरी दी है। दरअसल, पीएसएस कृषि मंत्रालय के तहत कार्यरत है। पीएसएस तभी परिचालन में आता है जब कृषि-उपज की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे गिर जाती हैं। केंद्र सरकार की ओर से सहकारी संस्थान नेफेड (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ) खरीद का कार्य कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 24,000 टन मूंग की खरीद की गई है, जिसमें से सबसे ज्यादा 18,000 से 19,000 टन अकेले कर्नाटक में खरीदी गई है।
previous post
Piyush Rai
Piyush Rai is the Chief Sub Editor and Content Head at Krishi Pitaara, with over fifteen years of experience in journalism and editorial work. A passionate writer and seasoned editor, he has worked across diverse subjects and genres, bringing clarity, depth, and perspective to his craft.
Beyond journalism, he has a keen interest in cinema, music, literature, technology, travel, and exploring the diverse cultures of the world.
Related posts
Click to comment

