महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को फैसला किया कि दिन के समय किसानों को लगातार बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य में सौर ऊर्जा संचालित कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग में तय किया गया कि उन किसानों को सवा लाख रुपये प्रति वर्ष किराया दिया जाएगा, जो सोलर पैनल लगाने के लिए 30 सालों के लिए अपनी जमीन लीज पर सरकार को देंगे। किराये की रकम हर साल तीन फीसदी बढ़ जाएगी। जमीन का मालिकाना हक हमेशा किसानों के पास रहेगा और तीस सालों बाद यह उनको वापस कर दिया जाएगा।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
