नई दिल्ली: रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद गेहूं का दाम अभी से रंग दिखाने लगा है। देश के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में इसका न्यूनतम भाव भी 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। ऐसे में इस साल भी पिछले वर्ष की तरह गेहूं का दाम ऊंचा रहने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश की अधिकांश मंडियों में गेहूं का दाम अभी से एमएसपी यानी 2125 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है। उधर, उपभोक्ता मामले विभाग के प्राइस मॉनिटरिंग डिवीजन के मुताबिक एक जून को देश में गेहूं का औसत थोक दाम 2586.82 रुपये प्रति क्विंटल तक की ऊंचाई तक पहुंच गया है। जबकि अधिकतम थोक दाम 4500 रुपये प्रति क्विंटल रहा। बाजार के जानकारों का कहना है कि दाम का यह ट्रेंड यही बता रहा है कि इस साल भी गेहूं की खेती करने वाले किसानों को बढ़िया मुनाफा मिलने वाला है।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
