नई दिल्ली: कृषि मंत्रालय की ओर से 2023-24 सीजन के लिए सभी रबी फसलों की आखिरी बुवाई के आंकड़े जारी कर दिये गए हैं। इस वर्ष गेहूं का रकबा वर्ष 2022-23 में 339.20 लाख हेक्टेयर की तुलना में 341.57 लाख हेक्टेयर पर खत्म हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार गेहूं के सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 101.41 लाख प्रति घंटे की बुआई दर्ज की गई है, जो 4 प्रतिशत से ज्यादा है। इसके अलावा राजस्थान और महाराष्ट्र में कम कवरेज की भरपाई करने में सहायता मिली है। पंजाब व हरियाणा में रकबा पिछले वर्ष के करीब करीब बराबर है। सरकार ने इस वर्ष गेहूं उत्पादन का लक्ष्य 114 मिलियन टन निर्धारित किया है।
next post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
