लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को सोलर पंप बांट रही है। खास बात यह है कि सरकार द्वारा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सोलर पंप का वितरण किया जा रहा है। इससे पहले राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोल पंप पर सब्सिडी देने की घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से 20 अक्टूबर को मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ अयोध्या, लखनऊ और गोरखपुर मंडल के सभी जिलों में सोलर पंप वितरित किए गए हैं। अब सरकार 21 अक्टूबर को मुरादाबाद, आजमगढ़, बरेली, आगरा, देवीपाटन और बस्ती मंडल के सभी जिलो में सोलर पंप बांटेगी। इसी तरह 22 अक्टूबर को कानपुर, मिर्जापुर, चित्रकुट, प्रयागराज, झांसी और वाराणसी मंडल के सभी जिलों में सोलप पेप बांटेगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले किसानों को आधिकारिक वेबसाइट www.upagriculture.com पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद आपको ऑनलाइ टोकन मिल जाएगा। इसके बाद एक हफ्ते के अंदर ही कृषक अंश की राशि को किसी बैंक की शाखा में जमा करना होगा। यदि कोई किसान इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करता है तो वह सोलर पंप का हकदार नहीं होगा।
previous post
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
