कृषि समाचार

पंजाब में गन्ने का दाम बढ़ा, अब किसानों को मिलेंगे 431 रुपये प्रति क्विंटल

Sugarcane prices hiked in Punjab, farmers to get Rs 431 per quintal

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देते हुए वर्ष 2026-27 के पेराई सीजन के लिए गन्ने का दाम 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को इसकी घोषणा की। नई दर लागू होने के बाद किसानों को गन्ने के लिए 431 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे, जबकि पहले यह कीमत 416 रुपये थी। राज्य सरकार के अनुसार, यह देश में गन्ने का सबसे अधिक घोषित दाम है।

25 नवंबर से शुरू होंगी चीनी मिलें

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्चस्तरीय बैठक में कीमत बढ़ाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि किसानों की सुविधा के लिए राज्य की चीनी मिलें 25 नवंबर से पेराई शुरू कर देंगी।

गन्ना किसानों को मिलेगी बढ़ी हुई कीमत

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान पंजाब की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं और उनकी समृद्धि राज्य की आर्थिक प्रगति से जुड़ी है। सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने और उन्हें फसलों का उचित दाम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ने की कीमत में हुई इस बढ़ोतरी से नए पेराई सीजन में राज्य के किसानों को पहले के मुकाबले अधिक भुगतान मिलेगा।

ये भी पढ़ें: मूंग की खेती से बढ़ाएं कमाई, जानें उन्नत उत्पादन तकनीक

Related posts

Leave a Comment