कम जगह में टमाटर की खेती करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जी हाँ, अब टमाटर की एक नई किस्म आ गई है, जिसे लोग घर के अंदर भी गमले में भी उगा सकते हैं। खास बात यह है कि अगर आप चार से पांच गमले में इस किस्म के पौधों को लगा देते हैं, तो आपको तीन महीने बाद टमाटर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको मार्केट से बीज खरीद कर लाना होगा। फिर गमले में मिट्टी भर कर चेरी टमाटर के बीज को बोना होगा। खास बात यह है कि खाद के रूप में इसके अंदर गोबर का ही इस्तेमाल किया जाता है। इससे बंपर पैदावार मिलती है और टमाटर का स्वाद भी बढ़ जाता है।
Krishi Pitaara
कृषि पिटारा किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता हुआ एक भरोसेमंद कृषि मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ-साथ जियो टीवी, एयरटेल एक्सट्रीम, न्यूज़ हंट और कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कृषि पिटारा की पहचान विशुद्ध रूप से कृषि आधारित कार्यक्रमों से है, जो विशेषज्ञों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी और किसानों के वास्तविक अनुभव व फीडबैक पर आधारित होते हैं।
Related posts
Click to comment
