Site icon Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

प्रधानमंत्री ने किया PM MITRA पार्क का शिलान्यास

PM MITRA पार्क का शिलान्यास

धार,मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के धार जिले के भैंसोल गांव में देश के पहले ‘प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM MITRA) पार्क’ का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने 75वें जन्मदिन पर लोगों की शुभकामनाएं स्वीकार कीं और साथ ही ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’, ‘राष्ट्रीय पोषण माह’, ‘एक बगिया मां के नाम’, और ‘आदि सेवा पर्व’ जैसे कई महत्त्वपूर्ण अभियानों की भी शुरुआत की।

पीएम मित्रा पार्क की खासियतें

पार्क ‘5F मॉडल’ (Farm → Fibre → Factory → Fashion → Foreign) पर आधारित होगा, जिससे कपास से तैयार वस्त्र तक की पूरी सप्लाई चेन एक ही जगह विकसित होगी। इससे उत्पादन लागत घटेगी और भारत की टेक्सटाइल निर्यात क्षमता बढ़ेगी।

क्यों चुना गया धार?

पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए प्रमुख अभियान

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार और राष्ट्रीय पोषण माह: महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, एनीमिया नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली पर फोकस।

पीएम मोदी का बयान

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि,“धार में बनने वाला पीएम मित्रा पार्क कपास उत्पादकों और वस्त्र उद्योग दोनों के लिए वरदान साबित होगा। यह भारत को टेक्सटाइल सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाएगा और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराएगा।”

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: खरीफ फसल की बुआई घटी, सोयाबीन और कपास में गिरावट

Exit mobile version